सुनिश्चित करें कि आप गोलियों के माध्यम से गर्भपात करने से पहले पूरी तरह से सूचित और तैयार महसूस करें।
आप अपनी गर्भावस्था की किस स्थिति में हैं? अनुसंधान बताते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों की सलाह ज्यादातर आपके अंतिम मासिक-धर्म से गर्भावस्था के पहले 13 सप्ताह में दी जाती है। आपके अंतिम मासिक-धर्म के बाद से अपने गर्भ की अवधि निर्धारित करने के लिए गर्भावस्था कैलकुलेटर का उपयोग करें।
अगर आपकी अंतिम माहवारी इस दिन या उसके बाद शुरू हुई है:
आप अभी भी गर्भपात की गोली लेने की सोच सकती हैं
यदि आपने गर्भाशय में गर्भनिरोधक उपकरण लगाया है (जैसे कॉयल या प्रोजोस्टेरोन प्रकार का यंत्र), तो उसे निकालना ज़रूरी है ।
यदि आप एचआईवी से ग्रस्त हैं, तो इसका ध्यान रखें कि आप अधिक बीमार तो नहीं हैं, आप रेट्रोवायरल-रोधी दवाइयाँ ले रही हैं और आपकी सेहत अन्यथा ठीक है ।
यदि आप जितना संभव हो अपने गर्भपात को निजी रखने के लिए चिंतित हैं, तो गर्भपात की गोली(अबॉर्शन पिल) को अपनी योनि के बजाय अपनी जीभ़ के नीचे रखें । ऐसी स्थिति की संभावना कम ही है कि आपको कोई जटिलता हो और चिकित्सा सहायता लेनी पड़े, गोलियाँ अभी भी दिखाई दे सकती है अगर योनि में इस्तेमाल की गई हैं। कुछ देशों में, अगर आपकी योनि में गोलियाँ पायी जाती हैं, तो आपकी जाँच पड़ताल हो सकती है।
यदि आप बच्चे को स्तनपान कराती हैं तो मिसोप्रोस्टोल गोलियों से बच्चे को दस्त लग सकते हैं । इससे बचने के लिए, पहले बच्चे को स्तनपान कराएँ, मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ लें, इसके बाद 4 घण्टे रुके और फिर से स्तनपान कराएँ ।
यदि आपको एनीमिया है (आपके रक्त में लौह तत्व कम है), तो एक स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता का पता लगाए जो आप से 30 मिनट से अधिक दूरी पर ना हो, जो आपकी मदद कर सके यदि आपको जरुरत हो। यदि आपको बहुत ज्यादा खून की कमी है, तो गर्भपात की गोलियां उपयोग करने से पहले एक चिकित्सक से परामर्श करें।
पोषण आहार लें (जैसे क्रैकर या टोस्ट खाने से मतली कम होगी, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, अण्डे और लाल मांस खाने से गर्भपात के दौरान शरीर में हुए खनिजों की हानि की भरपाई की जा सकती है) ।
जब आप मिसोप्रोस्टोल की गोलियां उपयोग करें, तो एक ऐसे स्थान पर रहें (आपके घर के सामान) जहाँ गोपनीयता है और आप गोलियों का उपयोग करने के बाद यदि आप चाहती हैं तो कुछ घंटों के लिए लेट सकती हैं।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान बहुत सा पानी बार-बार पीती रहें ।
ऐंठन से होने वाले दर्द को कम करने के लिए मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने से पहले आइबूप्रोफेन लेने पर विचार करें।
जब आप मिसोप्रोस्टोल की गोलियां उपयोग करें, तो एक ऐसे स्थान पर रहें (आपके घर के सामान) जहाँ गोपनीयता है और आप गोलियों का उपयोग करने के बाद यदि आप चाहती हैं तो कुछ घंटों के लिए लेट सकती हैं।
गर्भपात की गोलियां उपयोग करने से पहले एक सुरक्षा योजना बनाये, यदि आपको आपातकालीन चिकित्सा सहायता की जरूरत हो।
प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के अमेरिकी कांग्रेस के अनुसार, एक पहली तिमाही में चिकित्सा गर्भपात सबसे सुरक्षित चिकित्सा प्रक्रियाओं में से एक है। लेकिन, आपको हमेशा किसी भी संभव चिकित्सा आपातस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आपकी सुरक्षा योजना बनाने में मदद करने के लिए नीचे दिए गए हमारे सवालों पर विचार करें, यदि आपको इसकी जरुरत हो तो।
आपका 1 घंटे या उससे कम के भीतर वहाँ पहुँचने में सक्षम होना आवश्यक है। (यदि आपको एनीमिया है, तो आपको 30 मिनट के भीतर वहाँ पहुँचने में सक्षम होना चाहिए।)
क्या कोई आपके साथ होगा जोकि ड्राइव करने में सक्षम है? क्या आप एक टैक्सी लेंगी? सार्वजनिक परिवहन? इसमें कितना खर्चा होगा और क्या यह 24 घंटे उपलब्ध होगा? याद रखें, एक आपातकालीन चिकित्सा के दौरान आपका स्वयं ड्राइव करके अस्पताल जाना सुरक्षित नहीं है।
इस वेबसाइट को ठीक ढंग से काम करने के लिए गुमनाम कुकीज़ और विभिन्न थर्ड पार्टी सेवाओं की आवश्यकता हो सकती है। आप हमारे नियम और शर्तें और गोपनीयता नीतियां पढ़ सकते हैं। इस साइट का उपयोग जारी रखकर आप हमें ऐसा करने के लिए अपनी सहमति दे रहे हैं।'