गर्भपात के लिए दो प्रकार की दवाओं का उपयोग किया जाता है, वे हैं: मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल। अगर इन दोनों दवाओं को एक साथ लिया जाए, तो गोलियों से होने वाला गर्भपात अच्छी तहर से हो जाता है। हालांकि, अगर मिफेप्रिस्टोन उपलब्ध नहीं है, तो मिसोप्रोस्टोल अकेले भी गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए काम करेगा और यह फिर भी सुरक्षित है।
यदि आप मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल या केवल मिसोप्रोस्टोल द्वारा सुरक्षित गर्भपात के निर्देशों के बारे में सीखना चाहती हैं, तो उस अनुसार चुनें।
शुरू करने से पहले, गोलियां लेने से पूर्व” वाली हमारी सलाह पढ़ें। यह सुनिश्चित कर लें कि:
मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल द्वारा गर्भपात करने के लिए, आपको मिफेप्रिस्टोन की 200 मिलीग्राम वाली एक गोली और मिसोप्रोस्टोल की 200 माइक्रोग्राम वाली चार से आठ गोलियां लेनी होंगी। आपके पास दर्द को सहन करने में सहायता के लिए आइबुप्रोफेन जैसा कोई दर्द निवारक भी उपलब्ध होना चाहिए। एसिटामिनोफेन और पैरासिटामोल गर्भपात के दौरान दर्द के लिए काम नहीं करते हैं, इसलिए उन्हें खाने की सलाह नहीं दी जाती है।
यहाँ, गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल को एक साथ कैसे लिया जाता है, उस बारे में बताया जा रहा है:
मिफेप्रिस्टोन की 200 मिलीग्राम वाली एक गोली पानी के साथ निगल लें।
24-48 घंटे तक प्रतीक्षा करें।
मिसोप्रोस्टोल की 200 माइक्रोग्राम वाली चार गोलियां अपनी जीभ के नीचे रखें और उन्हें 30 मिनट तक वहीं रखें ताकि वे घुल जाएं। आपको इन 30 मिनटों के लिए बोलना या कुछ खाना नहीं चाहिए, इसलिए किसी ऐसी जगह पर शांति से बैठना अच्छा होता है, जहां आप परेशान न हों। 30 मिनट के बाद, थोड़ा पानी पिएं और गोलियों में से जो कुछ बचा हो, उसे निगल जाएं। आइबुप्रोफेन जैसी कोई दर्द निवारक दवा लेने का यही सही समय है, क्योंकि पेट में ऐंठन जल्द ही शुरू हो जाएगी।
आपको 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियों का उपयोग करने के 3 घंटे के भीतर रक्तस्राव और ऐंठन शुरू हो जाना चाहिए।
चार मिसोप्रोस्टोल की गोलियां लेने के 24 घंटे बाद, अगर आपको रक्तस्राव शुरू नहीं होता है, या यदि आप गर्भपात होने को लेकर अनिश्चित हैं, तो मिसोप्रोस्टोल की 4 और गोलियां अपनी जीभ के नीचे रखें। उन्हें 30 मिनट तक वहीं रखें, ताकि वे घुल जाएं। 30 मिनट के बाद, थोड़ा पानी पिएं और गोलियों में से जो कुछ बचा हो, उसे निगल जाएं।
मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल लेने के बाद क्या हो सकता है, उसके बारे में यहाँ जानें।
यदि आप ज्यादा ऐंठन का अनुभव करती हैं, तो दर्द से निपटने के लिए आइबुप्रोफेन एक अच्छी दवा है। आप ज्यादातर देशों में 200 मिलीग्राम की डोज वाली आइबुप्रोफेन सीधे दुकान से (डॉक्टर के पर्चे बिना) खरीद सकती हैं। हर 6-8 घंटे में 3-4 गोलियां (200 मिलीग्राम वाली) लीजिए। यदि आपको दर्द से राहत के लिए कुछ अतिरिक्त चाहिए, तो आप हर 6-8 घंटे में टाइलेनॉल (325 मिलीग्राम) की 2 गोलियों का भी उपयोग कर सकती हैं।
यदि आप गर्भपात प्रक्रिया के बारे में चिंतित हैं और अतिरिक्त सहयोग चाहती हैं, तो आप हमारे सहयोगियों तक पहुँचने के लिए इन वेबसाइटों का उपयोग कर सकती हैं- www.safe2choose.org, www.womenhelp.org या www.womenonweb.org.
यदि आपने मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल नामक गर्भपात की गोलियों का उपयोग किया है, तो आपको सम्भवतः डाक्टर से मिलने की आवश्यकता नहीं होगी। ये दवाएं इतनी प्रभावी हैं कि इनको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह है कि, आपको केवल तभी डाक्टर से मिलने की आवश्यकता है, जब:
शुरू करने से पहले, गोलियां लेने से पूर्व” वाली हमारी सलाह पढ़ें। यह सुनिश्चित कर लें कि:
यदि आपके पास मिफेप्रिस्टोन उपलब्ध नहीं है, तो आप गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए सिर्फ मिसोप्रोस्टोल का उपयोग कर सकती हैं।
केवल मिसोप्रोस्टोल द्वारा गर्भपात के लिए, आपको मिसोप्रोस्टोल की 200 माइक्रोग्राम वाली बारह गोलियाँ लेने की आवश्यकता होगी। आप दर्द को रोकने में सहायता के लिए आइबुप्रोफेन जैसी कोई दर्द निवारक दवा भी ले सकती हैं। एसिटामिनोफेन और पेरासिटामोल गर्भपात के दौरान दर्द के लिए काम नहीं करते हैं, इसलिए उन्हें खाने की सलाह नहीं दी जाती है।
गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए अकेले मिसोप्रोस्टोल का उपयोग कैसे किया जाता है, उसके बारे में जानकारी यहां दी गई है:
मिसोप्रोस्टोल की 200 माइक्रोग्राम वाली चार गोलियां अपनी जीभ के नीचे रखें और उन्हें 30 मिनट तक वहीं रखें ताकि वे घुल जाएं। आपको इन 30 मिनटों के लिए बोलना या कुछ खाना नहीं चाहिए, इसलिए किसी ऐसी जगह पर शांति से बैठना अच्छा होता है, जहां आप परेशान न हों। 30 मिनट के बाद, थोड़ा पानी पिएं और गोलियों में से जो कुछ बचा हो, उसे निगल जाएं। आइबुप्रोफेन जैसी कोई दर्द निवारक दवा लेने का यही सही समय है, क्योंकि पेट में ऐंठन जल्द ही शुरू हो जाएगी।
3 घंटे प्रतीक्षा करें।
मिसोप्रोस्टोल की 200 माइक्रोग्राम वाली और चार गोलियां अपनी जीभ के नीचे रखें और उन्हें 30 मिनट तक वहीं रखें, ताकि वे घुल जाएं।
3 घंटे और प्रतीक्षा करें।
मिसोप्रोस्टोल की 200 माइक्रोग्राम वाली और चार गोलियां अपनी जीभ के नीचे रखें और उन्हें 30 मिनट तक वहीं रखें ताकि वे घुल जाएं।
गोलियों को लेने के साथ ही आपको रक्तस्राव और ऐंठन शुरू हो जाना चाहिए। यदि सभी गोलियां लेने से पहले ही आपको रक्तस्राव शुरू हो जाए, तो भी सभी 12 गोलियां जरूर लें।
मिसोप्रोस्टोल लेने के बाद क्या हो सकता है, उस बारे में यहाँ जानें।
यदि आप ज्यादा ऐंठन का अनुभव करती हैं, तो दर्द से निपटने के लिए आइबुप्रोफेन एक अच्छी दवा है। आप ज्यादातर देशों में 200 मिलीग्राम की डोज वाली आइबुप्रोफेन सीधे दुकान से (डॉक्टर के पर्चे बिना) खरीद सकती हैं। हर 6-8 घंटे में 3-4 गोलियां (200 मिलीग्राम वाली) लीजिए। यदि आपको दर्द से राहत के लिए कुछ अतिरिक्त चाहिए, तो आप हर 6-8 घंटे में टाइलेनॉल (325 मिलीग्राम) की 2 गोलियों का भी उपयोग कर सकती हैं।
यदि आप गर्भपात प्रक्रिया के बारे में चिंतित हैं और अतिरिक्त सहयोग चाहती हैं, तो आप हमारे सहयोगियों तक पहुँचने के लिए इन वेबसाइटों का उपयोग कर सकती हैं- www.safe2choose.org, www.womenhelp.org या www.womenonweb.org.
यदि आपने मिसोप्रोस्टोल का उपयोग किया है, तो आपको सम्भवतः डाक्टर से मिलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ये दवाएं इतनी प्रभावी हैं कि इनको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह है कि, आपको केवल तभी डाक्टर से मिलने की आवश्यकता है, जब:
इस वेबसाइट को ठीक ढंग से काम करने के लिए गुमनाम कुकीज़ और विभिन्न थर्ड पार्टी सेवाओं की आवश्यकता हो सकती है। आप हमारे नियम और शर्तें और गोपनीयता नीतियां पढ़ सकते हैं। इस साइट का उपयोग जारी रखकर आप हमें ऐसा करने के लिए अपनी सहमति दे रहे हैं।'